खगड़िया : संभावित बाढ़ को लेकर आमलोगों के जान माल की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है तथा इसकी तैयारी अभी से ही कर ली गयी है. आमलोगों के इलाज, खाना-पानी के साथ साथ पशुओं के लिए चारा तथा इलाज की व्यवस्था की गयी है.
पूरे जिले में पशुओं के इलाज के लिए 20 जगहों को चिह्नित किया गया है जहां बाढ़ अवधि के दौरान शिविर लगाकर बीमार पशुओं के इलाज तथा पशुओं को रखने की व्यवस्था की गयी है. जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड के परबत्ता, बैसा, बिठला, बंदेहरा, गोगरी प्रखंड के पकरैल, समसपर, राटन, सदर प्रखंड के गंगौर, कोठिया, गौराशक्ति, अलौली प्रखंड के बुधौरा, मेघौना, बांध चातर, मानसी प्रखंड के फर्रे, नीरपुर, पिपरा और बेलदौर प्रखंड के बेलदौर, पनसलवा एवं पीरनगरा में पशु शिविर के लिए जगह चिह्नित किया गया है.
