27 कार्यालयों के प्रधान सहायकों के रोके गये वेतन

खगड़िया : जिले के अलग अलग 27 कार्यालयों के प्रधान सहायकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है. साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण की भी मांग की गयी है. डीएम जय सिंह ने इन प्रधान सहायकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने तथा इनसे स्पष्टीकरण से संबंधित आदेश जारी किये हैं. मिली जानकारी […]

खगड़िया : जिले के अलग अलग 27 कार्यालयों के प्रधान सहायकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है. साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण की भी मांग की गयी है. डीएम जय सिंह ने इन प्रधान सहायकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने तथा इनसे स्पष्टीकरण से संबंधित आदेश जारी किये हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जिला कृषि कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बंदोबस्त कार्यालय, श्रम अधीक्षक कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, एसएफसी कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला जन शिकायत कोषांग, गोगरी अनुमंडल व अवर निबंधन कार्यालय, पथ निर्माण कार्यालय, खगड़िया, अलौली, गोगरी, परबत्ता, तथा बेलदौर प्रखंड कार्यालय,
मानसी व बेलदौर अंचल कार्यालय, मानसी, अलौली, खगड़िया, चौथम परबत्ता तथा गोगरी प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय के प्रधान सहायकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. तथा इनके एक दिन के वेतन भुगतान पर भी रोक लगायी गयी है. इन सभी प्रधान सहायकों को सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >