शहर के कृष्णा टाॅकीज में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व कलाकारों की मौजूदगी में हुआ प्रमोशन
18 अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से हो चुका है सम्मानित, बिहार की लोक संस्कृति पर आधारित है फिल्म
खगड़िया : बिहार की लोक संस्कृति पर बनी फिल्म जट-जटिन का प्रमोशन मंगलवार को शहर के एक सिनेमा घर में हुआ़ इस दौरान फिल्म के निर्माता अनिल पतंग, निर्देशक रघुवीर सिंह व फिल्म की अभिनेत्री अमर ज्योति सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे़ प्रमोशन के दौरान फिल्म के निर्माता ने कहा कि फिल्म को कम लागत वाली फिल्मों की श्रेणी में मेरिट अवार्ड प्राप्त होने वाली हिंदी की एक मात्र फिल्म का गौरव प्राप्त हुआ है,
जिसकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है, जो बिहार व भारत के लिए गौरव का विषय है़ उन्होंने ने बताया कि अभी तक बिहार-झारखंड में लोक संस्कृति को फिल्मांकन में नकारा जाता रहा है़ अब बिहार की लोक संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाने के लिए इसका फिल्मीकरण आवश्यक था़ फिल्म के निर्देशक रघुवीर सिंह ने बताया कि फिल्म की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम मुंबई के कला निर्देशक राजीव रंजन और क्रियेटिव डायरेक्टर रूपक के द्वारा किया गया है़
उन्होंने बताया कि फिल्म में जट की भूमिका मंर राजीव दिनकर, जटिन की भूमिका में अमर ज्योति व खलनायक की भूमिका में अमित कश्यप के अलावा मुंबई व बिहार के सैकड़ों कलाकारों ने काम किया है़ उन्होंने कहा कि फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग काम बेगूसराय में तथा 10 प्रतिशत शूटिंग मुंबई में हुआ है़ फिल्म में बिहार की लोक संस्कृति जिसमें रहन सहन, परंपरा संस्कार, तीज त्योहार, आहार व्यवहार और गांव समाज व राष्ट्र की विभिन्न समस्याओं को दिखाने का प्रयास किया गया है, जबकि फिल्म का प्रीमियर शो मुंबई के द व्यू सिनेमा में संपन्न हुआ़
जिसमें फिल्मी जगत के कई महान हस्तियों ने शिरकत किया़ वहीं फिल्म की अभिने़त्री अमर ज्योति ने बताया कि बिहार की लोक संस्कृति पर आधारित यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आयेगी़ लोग परिवार के साथ फिल्म का आनंद ले सकते हैं.
