डीआरएम ने वेंडर पर लगाया गया पांच हजार का जुर्माना

डीआरएम ने वेंडर पर लगाया गया पांच हजार का जुर्माना फोटो 13 व 14 मेंकैप्सन- स्टेशन का निरीक्षण करते व प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल के सामान की जांच करते डीआरएम मानसी . गुरूवार को डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल स्थानीय जंकशन का निरीक्षण करने पहुंचे. डीआरएम ने यात्रियों के टिकट की भी जांच की. प्लेटफार्म संख्या […]

डीआरएम ने वेंडर पर लगाया गया पांच हजार का जुर्माना फोटो 13 व 14 मेंकैप्सन- स्टेशन का निरीक्षण करते व प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल के सामान की जांच करते डीआरएम मानसी . गुरूवार को डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल स्थानीय जंकशन का निरीक्षण करने पहुंचे. डीआरएम ने यात्रियों के टिकट की भी जांच की. प्लेटफार्म संख्या एक पर दुर्गा देवी स्टॉल की जांच करने पहुंचे, जहां वेंडर गायब मिला. दुकान पर वेंडर के आने के बाद डीआरएम ने दुकान में रखे सामान की सूची मांगी, तो स्टॉल धारक देने में असमर्थ रहा. स्टॉल में रखे बिस्किट व पानी की बोतल रेलवे मापदंड के अनुसार नहीं होने कारण सभी सामान को डीआरएम ने कचरे के डब्बे में फेंकवाया. इसके बाद डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या दो पर भी एक अल्पाहार कैंटीन व एक स्टॉल की जांच की. यहां भी रखे सामान मापदंड के अनुसार नहीं पाये गये. डीआरएम ने डीसीआइ को तीनो स्टॉल वेंडरों से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना सहित गंदगी फैलाने के आरोप में एक वेंडर से पांच सौ रुपये अतिरिक्त वसूलने का निर्देश दिया. इसके बाद 15609 अप अवध असम एक्सप्रेस में सवार होकर ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की. जांचोपांत सामग्री खराब पाये जाने, सामान यत्र-तत्र बिखरा देख पेंट्रीकार के कर्मी को फटकार लगाते हुए नौ हजार जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया. मौके पर एसएस अशोक कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बीपी मंडल, कनीय अभियंता संजय वर्मा, रामानुज सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >