डॉ अरविंद कुमार सिन्हा बने गोगरी रेफरल अस्पताल के प्रभारी -दुरर्व्यवहार के आरोपी डॉ अरूण कुमार सिन्हा को सीएस ने किया पदच्यूत पसराहा रेल हादसे के दौरान घटना स्थल पर नहीं पहुंचने का आरोप चौथम पीएचसी के आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया था राशि वसूली व दुरर्व्यवहार का आरोप प्रतिनिधि, खगड़िया मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक डॉ रास बिहारी सिंह ने गोगरी रेफरल अस्पताल/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार सिन्हा को आशा कार्यकर्ताओं के साथ दुरर्व्यवहार व घायलों के इलाज के लिए घटना स्थल पर नहीं पहुंचने के आरोप में पदच्यूत कर दिया है. साथ ही सीएस ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिन्हा को गोगरी रेफरल अस्पताल का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व निकासी व्ययन पदाधिकारी बनाया है. क्या थे आरोप सीएस ने अपने आदेश में कहा है कि गोगरी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रहते हुए डॉ सिन्हा के विरुद्ध कई महिला एवं पुरुष कर्मियों ने प्रताड़ित कर राशि वसूली का आरोप लगाया था. साथ ही चौथम पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने भी दुरर्व्यवहार व अससंदीय भाषा का आरोप लगाया था. सीएस ने बताया कि बीते 20 दिसंबर को पसराहा स्टेशन के निकट आम्रपाली एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद सूचना देने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया गया और न ही घटना स्थल पर पहुंचे थे. इधर डॉ अरविंद कुमार सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाये जाने पर कर्मियों में खुशी व्याप्त है.
डॉ अरविंद कुमार सन्हिा बने गोगरी रेफरल अस्पताल के प्रभारी
डॉ अरविंद कुमार सिन्हा बने गोगरी रेफरल अस्पताल के प्रभारी -दुरर्व्यवहार के आरोपी डॉ अरूण कुमार सिन्हा को सीएस ने किया पदच्यूत पसराहा रेल हादसे के दौरान घटना स्थल पर नहीं पहुंचने का आरोप चौथम पीएचसी के आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया था राशि वसूली व दुरर्व्यवहार का आरोप प्रतिनिधि, खगड़िया मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक […]
