मुखिया पति से डेढ़ लाख की छिनतई

मुखिया पति से डेढ़ लाख की छिनतईसमाहरणालय के समीप हुई घटना, 13 वीं वित की राशि निकाल कर लौट रहे थे मुखिया पतिप्रतिनिधि, खगड़िया. चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय के सामने सोमवार को अपराधियों ने मुखिया पति से डेढ़ लाख रुपए लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. […]

मुखिया पति से डेढ़ लाख की छिनतईसमाहरणालय के समीप हुई घटना, 13 वीं वित की राशि निकाल कर लौट रहे थे मुखिया पतिप्रतिनिधि, खगड़िया. चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय के सामने सोमवार को अपराधियों ने मुखिया पति से डेढ़ लाख रुपए लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. सदर प्रखंड के लाभगांव पंचायत की मुखिया अंजू देवी व उनके पति उमेश ठाकुर व पंचायत सचिव सीता राम सिंह ने शहर के एसबीआइ ब्रांच की एडीबी शाखा से 13 वें वित्त आयोग की राशि की निकासी कर घर लौट रहे थे. जब वे लोग टेलीफोन एक्सचेंज के पास रेलवे पटरी को पार कर समाहरणालय के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गये. मुखिया पति ने बताया कि पंचायत में सड़क का काम चल रहा है. पैसा उसी काम के लिए ले जा रहे थे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने छानबीन की. उन्होंने बताया कि मुखिया पति के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है.पुलिस ने की नाकेबंदीइधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के हर चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग शरू कर दिया. लेकिन समाचार लिखे जाने तक अपराधी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सके थे. हाल के दिनों जिले में अपराध का ग्राफ बढा है. बीते दिनों भी एलजी कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने एनएच 31 पर लूट का प्रयास किया था. असफल रहने पर अपराधियों ने कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >