हमारा गांव, हमारी योजना का आयोजन आइपीपीइ के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआतफोटो है 31 व 32 मेंकैप्सन- बैठक करते पीओ, जेइ व उपस्थित मुखिया. प्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत के पंचायत भवन में आइपीपीइ के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बासुदेवपुर पंचायत के मुखिया कंचन देवी और पीओ रामगंगा राम ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीओ ने कहा कि यह प्रशिक्षण चार चरणों में आयोजित की जा रही है. पंचायत में किए जाने वाले कार्यों की हर समुदाय के भागीदारी से सभी वार्ड की वास्तविक आवश्यकता के आधार पर महायोजना तैयार किया जायेगा. मनरेगा पीओ रामगंगा राम ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण में दो दिन कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा और दो दिन पंचायत में जाना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया कंचन देवी, मनरेगा पीओ रामगंगा राम, रोजगार सेवक छोटेलाल कुमार, कनीय अभियंता मनरेगा सतेन्द्र कुमार, कार्तिक यादव, विवेका मिश्र, कन्हैया कुमार, छोटू कुमार यादव, रामकृपाल यादव आदि सहित आंगनबाड़ी सेविका,टोलासेवक सहित प्रशिक्षाणार्थी उपस्थित थे.
हमारा गांव, हमारी योजना का आयोजन
हमारा गांव, हमारी योजना का आयोजन आइपीपीइ के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआतफोटो है 31 व 32 मेंकैप्सन- बैठक करते पीओ, जेइ व उपस्थित मुखिया. प्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत के पंचायत भवन में आइपीपीइ के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बासुदेवपुर पंचायत के मुखिया कंचन देवी और […]
