केंद्र सरकार की नीति गरीब विरोधीफोटो 17 व 18 मेंकैप्सन: संबोधित करते विधान पार्षद व उपस्थित महिलाएंखगड़िया. बापू नगर बलुवाही स्थित सीपीआइ के जिला कार्यालय योंगेंद्र भवन में रविवार को बिहार राज्य महिला समाज की जिला इकाई की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता कल्पना पांडेय ने की. पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी के पर्यवेक्षण में बैठक हुई. वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार की नीति गरीब विरोधी है. आज भी देश में महिलाओं के साथ बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, हत्या, छेड़छाड़ आम बात हो गयी है. आज भले ही बिहार में स्थानीय निकाय में चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है, लेकिन लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में महिलाओं को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं होने के कारण देश की आबादी का 50 प्रतिशत भाग रहने पर भी कुछ गिनी चुनी महिला ही चुन कर पहुंचती है. लोकसभा एवं विधानसभा में 35 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई बिहार राज्य महिला समाज लड़ रही है. जिले में पांच हजार महिला समाज का सदस्य बनाने एवं अंचल सम्मेलन आयोजित कर 10 जनवरी को जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि विभिन्न कार्यो के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग अलग मजदूरी मिलती है. इस असमानता के खिलाफ भी महिला समाज अपने हक की लड़ाई लड़ेगी. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में महिला समाज नेत्री ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह भी बैठक को संबोधित किया.
केंद्र सरकार की नीति गरीब विरोधी
केंद्र सरकार की नीति गरीब विरोधीफोटो 17 व 18 मेंकैप्सन: संबोधित करते विधान पार्षद व उपस्थित महिलाएंखगड़िया. बापू नगर बलुवाही स्थित सीपीआइ के जिला कार्यालय योंगेंद्र भवन में रविवार को बिहार राज्य महिला समाज की जिला इकाई की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता कल्पना पांडेय ने की. पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी के पर्यवेक्षण में […]
