लाइट इंजन को चलाकर लिया गया ट्रायल

लाइट इंजन को चलाकर लिया गया ट्रायल गोगरी/महेशखूंट . पसराहा स्टेशन के आगे आउटर सिगनल पर कटिहार.अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस की सात बोगी पटरी से उतरने के बाद 10 घंटा के अंदर स्थिति सामान्य कर 11 बजकर 30 मिनट पर रेल परिचालन बहाल कर दिया गया. हालांकि अब भी पटरी को सही करने का कार्य जारी […]

लाइट इंजन को चलाकर लिया गया ट्रायल गोगरी/महेशखूंट . पसराहा स्टेशन के आगे आउटर सिगनल पर कटिहार.अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस की सात बोगी पटरी से उतरने के बाद 10 घंटा के अंदर स्थिति सामान्य कर 11 बजकर 30 मिनट पर रेल परिचालन बहाल कर दिया गया. हालांकि अब भी पटरी को सही करने का कार्य जारी है. जिसके बाद सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर डाउन लिंक पर इंजन को चलाकर ट्रायल लिया गया और बाद में 11 बजकर 30 मिनट पर मालगाड़ी को डाउन ट्रैक पर चलाया गया फिर 12 बजकर 30 मिनट पर टाटा लिंक को डाउन लिंक से कटिहार की और जाने दिया गया और 12 बजकर 45 मिनट पर अप अवध आसाम को डाउन लिंक पर परिचालन किया गया. फिलहाल ट्रेन को काफी धीमा गति से गुजारा जा रहा है. इससे पूर्व पटरी पर लाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त डिब्बा को काटकर शेष डब्बों को ले जाया गया और फिर राहत ट्रेन पहुंची जहां जख के सहारे बेपटरी डिब्बा को ट्रैक पर चढ़ाया गया. घटना को लेकर रातभर लगातार रेलवे कर्मचारी घटना स्थल पर डटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >