पसराहा में दूसरी बार हुई आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त फोटो 1 मेंकैप्सन: पसराहा के समीप 2009 में हुई दुर्घटनाग्रस्त बोगीगोगरी. कटिहार बरौनी रेलखंड पर पसराहा व गौछारी के बीच दूसरी बार आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. आम्रपाली के लगातार दूसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हो जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय रविवार को बना रहा. उल्लेखनीय है कि बीते 7 अक्टूबर 2009 को बरौनी से कटिहार जा रही डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस नवगछिया और खगडि़या के बीच पसराहा के समीप बगुलवा ढाला पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. वहीं बीते शनिवार की देर रात भी अप आम्रपाली एक्सप्रेस की सात बोगी रेलवे ट्रैक टूट जाने के कारण बेपटरी हो गयी. चालक की सूझबूझ के कारण किसी की हताहत नहीं हुई. आम्रपाली एक्सप्रेस के दो एसी बोगी तथा पांच स्लीपर बोगी बेपटरी हो गयी. 2009 में हुई दुर्घटना में एक लोगों की मौत जबकि चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये थे. उक्त घटना में राजकीय रेल पुलिस के एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने हादसे के लिए पूर्व.मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सहित 12 कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.
पसराहा में दूसरी बार हुई आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
पसराहा में दूसरी बार हुई आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त फोटो 1 मेंकैप्सन: पसराहा के समीप 2009 में हुई दुर्घटनाग्रस्त बोगीगोगरी. कटिहार बरौनी रेलखंड पर पसराहा व गौछारी के बीच दूसरी बार आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. आम्रपाली के लगातार दूसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हो जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय रविवार को बना रहा. उल्लेखनीय है […]
