खगडि़या : बरौनी कटिहार रेल खंड पर पसराहा और गौछारी स्टेशन के बीच शनिवार की देर रात लगभग एक बजकर 15 मिनट पर कटिहार से अमृतसर जाने वाली अप 15707आम्रपाली एक्सप्रेस बे पटरी हो गयी. जिसमें ट्रेन की सात बॉगियां पटरी से नीचे उतर गयी. जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने चालाकी दिखाते हुए गाड़ी को रोक दिया.
इस घटना में दर्जनों रेल यात्री बाल बाल बच गये. जबकि रातके डेढ बजे से लेकर रविवार के दोपहर 12 बजे तक बरौनी कटिहार रेल खंड परट्रेन का परिचालन बाधित रहा. दिन के बारह बजे के बाद इस रेल खंड पर परिचालन शुरू हो पाया. बाद में घटना का जयजा लेने के लिए सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के डीआरएम मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एस5, एस6, एस7, एस8, एस9, ए1 व बी1 बॉगी पटरी से नीचे उतर गयी.
इसमें 5 स्लीपर तथा दो एसी बॉगी शामिल है. घटना के संबंधमें पसराहा स्टेशन एएसएम पृथ्वी चंद ने बताया कि इसके पहले अप ट्रैक परमाल ट्रेन को पास कराया गया था. उसी ट्रेन के ड्राइवर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर गिराया गया मेटल ट्रेन से सट रहा था. जिस वजह से आम्रपाली के ड्राइवर को काउशन के साथ गाड़ी निकालने के लिए कहा गया.
इस वजह से गाड़ी की स्पीड 15 किलामीटर के आसपास थी. यही कारण रहा कि इस घटना में एक भी रेल यात्री घायल भी नहीं हुए.घटना की होगी जांच: डीआरएमघटना के बाद पूरे मामले की जांच करने पहुंचे डीआरएम मनोज कुमार अग्रवालने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना पटरी के टूटने की वजह से हुआ है.
वैसे मामले के जांच के आदेश दे दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि जो भी यात्री उस ट्रेन में सवार थे उनको उनके गणतव्य तक जाने की व्यवस्था रेल प्रशासन द्वारा कर दी गयी.क्हते हैं डीसीआइइधर स्थानीय डीसीआइ नील रत्न आमबष्ट ने बताया कि दुर्घटना के कारण नौ बॉगी को घटना स्थल पर रोका गया है. इन सभी बॉगी के जितने भी यात्री थे उनको उसी ट्रेन में चढा कर बरौनी भेजा गया. उन्होंने बताया कि बरौनी से उसी ट्रेन में फिर से बॉगी को जोड़ कर आम्रपाली एक्सप्रेस आगे की यात्राशुरू करेगी.
उन्होंने बताया कि लगभग 60 यात्रियों के वाहन की व्यवस्था करमानसी भेज कर जनसेवा एक्सप्रेस में चढा दिया गया है.दस घंटा परिचालन रहा बाधितइस घटना के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन लगभग दस घंटे तक बाधितरहा. जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में परिर्वतन लाकर उसे किउल होते हुए निकाला गया.
मिली जानकारी के अनुसार नार्थ इस्ट एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर डिबरूगढ एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, महानंदाएक्सप्रेस, केपिटल एक्सप्रेस हाटे बजारे सहित कटिहार-बरौनी रेल खंड केबीच चलने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.जारी हुआ हेल्प लाइन नंबरखगडि़या- 06244/222049पसराहा- 9473198026/9473198027/9473158028मुजफफरपुर- 0621/221523/33सोनपुर-06158/222235समस्तीपुर- 06274/222613नवगछिया- 06421/223152कटिहार- 06454/230068/230117/230142
