करूआ की टीम ने पकड़ैल को हराया

करूआ की टीम ने पकड़ैल को हराया चौथम. धानावती उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित भूतौली मालपा क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमियम लीग मैच के फाइनल में करूआ मोड़ की टीम ने 28 रनों से पकड़ैल टीम को शिकस्त देकर शील्ड पर कब्जा जमाया. करूआ मोड़ टीम के मो आजाद आलम ने तीन विकेट लेकर 49 बॉल […]

करूआ की टीम ने पकड़ैल को हराया चौथम. धानावती उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित भूतौली मालपा क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमियम लीग मैच के फाइनल में करूआ मोड़ की टीम ने 28 रनों से पकड़ैल टीम को शिकस्त देकर शील्ड पर कब्जा जमाया. करूआ मोड़ टीम के मो आजाद आलम ने तीन विकेट लेकर 49 बॉल में 51 रन देकर मैच ऑफ द मैच घोषित हुए. फाइनल मैच में करूआ मोड़ की टीम ने टॉस जीत कर 20 ओवर में 166 रन का स्कोर खड़ा किया. वहीं जवाब में खेलने उतरी पकड़ैल की टीम 19.3 ओवर में मात्र 138 रन पर सिमट गयी. सांसद महबूब अली कैसर ने विजेता टीम को शिल्ड दिया. वहीं पकड़ैल टीम का हौसला बढ़ाते हुए सांसद ने कहा कि हार से अपनी कमी की सिख मिलती है. जिसमें सुधार करने की जरूरत है. मौके पर पार्टी के नरेश प्रसाद बादल, समाज सेवी रंजीत रमण सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >