बीडीओ आवास का किया घेराव

बीडीओ आवास का किया घेराव एक वर्ष से नहीं मिल रहा पेंशन योजना का लाभ, आक्रोशित हुए पेंशनधारी कई पेंशनधारियों की हो चुकी है मृत्यु फोटो है 19 मेंकैप्सन- प्रखंड परिसर में नारे लगाते पेंशनधारी चौथम. बीते एक वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित सैकड़ों लाभार्थियों ने शनिवार को बीडीओ आवास का घेराव किया. […]

बीडीओ आवास का किया घेराव एक वर्ष से नहीं मिल रहा पेंशन योजना का लाभ, आक्रोशित हुए पेंशनधारी कई पेंशनधारियों की हो चुकी है मृत्यु फोटो है 19 मेंकैप्सन- प्रखंड परिसर में नारे लगाते पेंशनधारी चौथम. बीते एक वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित सैकड़ों लाभार्थियों ने शनिवार को बीडीओ आवास का घेराव किया. पेंशन से वंचित नि: सहाय लाभार्थियों में यशोदा देवी, महविया देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, जय सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुधा देवी, तेतरी देवी, अरहुला देवी, राम स्वरूप सिंह, कोकाय सिंह, उपेंद्र सदा, भामा देवी, पांचु सदा ने बताया कि नबादा गांव में वृद्ध तारा देवी चानों देवी, राम शरण सिंह की मृत्यु हो गयी. लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल सका. लाभार्थियों ने बताया कि नि: सहायक वृद्ध लोगों के जिविकोपार्जन का एक मात्र साधन पेंशन है. वह भी बीते एक वर्ष से नहीं मिल रहा है. लाभार्थियों के हंगामे की सूचना पर बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रमुख पति अशोक सिंह एवं पंचायत सचिव ने एक सप्ताह के अंदर पेंशन का भुगतान किये जाने के आश्वासन के बाद लाभार्थी शांत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >