493 को मिला रोजगार

नियोजन मेले में 923 अभ्यर्थियों ने लिया भाग खगड़िया : जेएनकेटी के मैदान में शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग द्वारा लगाये गये नियोजन मेला में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया. नियोजन मेला में अभ्यर्थी योग्यता के अनुसार रोजगार की तलाश करते दिखे. युवकों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मैदान में दर्जनों कंपनी द्वारा […]

नियोजन मेले में 923 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
खगड़िया : जेएनकेटी के मैदान में शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग द्वारा लगाये गये नियोजन मेला में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया. नियोजन मेला में अभ्यर्थी योग्यता के अनुसार रोजगार की तलाश करते दिखे. युवकों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मैदान में दर्जनों कंपनी द्वारा स्टॉल लगाये गये थे.
मेला का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने बदलते परिवेश में नियोजन मेला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के संभावनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस नियोजन मेला में कुल 13 निजी कंपनियों ने भाग लिया. 923 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जबकि मेला में कुल 493 का चयन किया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सहित जिला नियोजनालय के संजय शर्मा , मो हमजा, नीतू कुमारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >