दूसरी जगह बसाये जायेंगे फुटकर दुकानदार

दूसरी जगह बसाये जायेंगे फुटकर दुकानदार खगड़िया. अतिक्रमण हटाओ अभियान से बेरोजगार हुए फुटकर दुकानदारों के लिए खुशखबरी है. ऐसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक उपाय की तलाश तेज हो गयी है. डीएम ने एसडीओ, सीओ व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में ऐसी सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जहां इन […]

दूसरी जगह बसाये जायेंगे फुटकर दुकानदार खगड़िया. अतिक्रमण हटाओ अभियान से बेरोजगार हुए फुटकर दुकानदारों के लिए खुशखबरी है. ऐसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक उपाय की तलाश तेज हो गयी है. डीएम ने एसडीओ, सीओ व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में ऐसी सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जहां इन दुकानदारों को बसाया जा सके. इसके लिये मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार किया जा रहा है. सीओ नौशाद आलम ने बताया कि डीएम से मिले निर्देश के आलोक में जमीन की तलाश तेज कर दी गयी है. इसके लिये नेशनल स्कूल के पीछे, नगर सुरक्षा बांध, गायत्री मंदिर के समीप सहित आधा दर्जन स्थानों पर स्थिति सरकारी जमीन का निरीक्षण कर जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी. इसके बाद जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है. सीओ नौशाद आलम ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी जारी रहेगा. फिर से अतिक्रमण न हो, इसके लिये भी पुलिस प्रशासन चौकस है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >