भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला मथार गांव के समीप गुरुवार को अपराधियों ने बाइक सवार विजय यादव उर्फ छोटू को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली छोटू के पैर में लगी है. घायल को सदर अस्पताल में भरती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना का कारण […]

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला मथार गांव के समीप गुरुवार को अपराधियों ने बाइक सवार विजय यादव उर्फ छोटू को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली छोटू के पैर में लगी है. घायल को सदर अस्पताल में भरती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

घटना का कारण पूर्व से चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है. इधर इलाजरत घायल ने बताया कि स्थानीय विद्यानंद यादव, मंटू यादव, कतलू यादव, फोसी यादव, शिवो साह सहित लगभग दर्जन भर अपराधियों ने बाइक को रोक कर पहले मारपीट की.

फिर भागने के क्रम में गोली मार दी. घायल के पिता सुनील यादव ने बताया कि जमीन विवाद होने के कारण मारपीट होने की संभावना को देख मुफस्सिल थाने में एक माह पूर्व आवेदन दिये थे. जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार समझौता किया गया था.

गुरुवार को मेरे पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है. घटना को ले अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >