गम्हरिया में रंगेहाथ दो चोर गिरफ्तार

गम्हरिया : थाना क्षेत्र के भागवत चौक स्थित मां भवानी मोबाइल दुकान में मंगलवार की रात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया़ वहीं बाजार में पहरा दे रहे चौकीदारों ने तीन चोर में दो चोर को पकड़ लिया़ घटना के बारे में जानकारी के अनुसार बैजनाथ मुखिया, पंकज मुखिया, विक्रम मुखिया के […]

गम्हरिया : थाना क्षेत्र के भागवत चौक स्थित मां भवानी मोबाइल दुकान में मंगलवार की रात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया़ वहीं बाजार में पहरा दे रहे चौकीदारों ने तीन चोर में दो चोर को पकड़ लिया़ घटना के बारे में जानकारी के अनुसार बैजनाथ मुखिया, पंकज मुखिया, विक्रम मुखिया के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया़

इसमें चौकीदारों ने बैजनाथ और पंकज को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया़ चोरी के घटना की सूचना मोबाइल दुकान के मालिक गंगा कुमार को दी गयी. गंगा ने बताया कि मोबाइल दुकान से दस मोबाइल सेट, 25 सौ रुपये का कूपन, सात हजार नगद राशि की चोरी की गयी है़

इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोरों को पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया है़ शेष चोरों की गिरफ्तारी जल्द ही की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >