दो ने किया आत्मदाह का प्रयास

खगड़िया : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अतिक्रमण कर बनी झोपड़ियों सहित घरों को बुलडोजर से गिरा दिया गया. हालांकि प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में दो युवकों के आत्मदाह के प्रयास से अफरातफरी मच गयी. बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, बेंजामिन […]

खगड़िया : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अतिक्रमण कर बनी झोपड़ियों सहित घरों को बुलडोजर से गिरा दिया गया. हालांकि प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में दो युवकों के आत्मदाह के प्रयास से अफरातफरी मच गयी.

बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, बेंजामिन चौक, एमजी मार्ग से लेकर बलुआही बस स्टैंड तक सड़क किनारे अतिक्रमण को खाली करवाया गया.

लोगों के समझाने पर माने दोनों युवक
एमजी मार्ग में अतिक्रमणकारियों को हटाने के क्रम में केएन क्लब के समीप वर्षों से बसे महादलित समुदाय के घर को उजाड़ते समय दो युवक बबलू मल्लिक व विजय मल्लिक ने अपने घर को उजड़ते देख तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद अधिकारी व पुलिस प्रशासन इस नजारे को देख अचंभित रह गये.
इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. बाद में आत्मदाह का प्रयास कर रहे महादलित युवकों को लोगों ने समझा कर शांत किया. हालांकि इससे प्रशासनिक कार्य में बाधा नहीं पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >