किसानों को मिले तीन हजार पेंशन : प्रभाकर बिहार राज्य किसान सभा ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरनाफोटो 4 व 5 मेंकैप्सन – संबोधित करते वक्ता व उपस्थित कार्यकर्ता खगड़िया. समाहरणालय के समक्ष बुधवार को बिहार राज्य किसान सभा द्वारा राज्य व्यापी आंदोलन के तहत धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद, सभा के जिला परिषद सदस्य रविंद्र यादव ने कहा कि चुनाव कोई जीते, पर किसान बेहाल ही रहेंगे. वे अपनी उपज को सस्ते में बेचने पर बाध्य हो रहे हैं. किसानों की समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है. वहीं भाकपा के जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले के किसान सूखे की मार से प्रभावित हैं. उन्होंने क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को पांच हजार रुपये देने की मांग की. उन्होंने कहा कि डीजल अनुदान की राशि अब तक किसानों को नहीं मिली है. बिहार राज्य किसान सभा पिछले पांच वर्षों से 60 वर्ष के ऊपर के किसानों को तीन हजार रुपये पेंशन देने की मांग कर रही है. पर, सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. सभा को सुबोध राय, विमल किशोर सिंह, वीरेंद्र यादव, संजीव कुमार, महिला नेत्री सुदंरवती देवी, कार्यकारिणी सदस्य प्रभा शंकर सिंह, महामंत्री अशोक प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया.
किसानों को मिले तीन हजार पेंशन : प्रभाकर
किसानों को मिले तीन हजार पेंशन : प्रभाकर बिहार राज्य किसान सभा ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरनाफोटो 4 व 5 मेंकैप्सन – संबोधित करते वक्ता व उपस्थित कार्यकर्ता खगड़िया. समाहरणालय के समक्ष बुधवार को बिहार राज्य किसान सभा द्वारा राज्य व्यापी आंदोलन के तहत धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए बिहार राज्य […]
