अलौली सीओ को लगी फटकार खगडि़या. समाहरणालय में बैठक के दौरान डीएम उस वक्त लाल हो गये जब अलौली सीओ ने कहा कि वह खगडि़या शहर मंे मकान भाड़ा पर लेकर रहते हैं. इतना सुनते ही डीएम साकेत कुमार ने सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि अब ये हीला-हवाई नहीं चलने वाली है. अलौली में क्या लोग नहीं रहते हैं. डीएम श्री कुमार ने सभी अधिकारियों को हर हाल में अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में रहने का आदेश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तय है. डीएम ने कहा कि बीडीओ, सीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ से लेकर सभी पदाधिकारी तैनाती वाले स्थान (प्रखंड मुख्यालय) में आवास लेकर रहेंगे. उन्होंने सात दिनों के अंदर सभी अधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में बनाये गये आवास का पता उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है. बता दें कि प्रखंडों में तैनात अधिकांश अधिकारी प्रखंड मुख्यालय की जगह जिला मुख्यालय में डेरा जमाये हुए हैं. ऐसे में कई मौकों पर पहुंचने में अधिकारियों को काफी वक्त लग जाता है. चूंकि जिला मुख्यालय से घटनास्थल पर पहुंचने में ही अधिकांश समय नष्ट हो जाता है. गौरतलब हो कि इससे पहले भी तत्कालीन डीएम राजीव रोशन ने भी ऐसा ही निर्देश जारी किया था. लेकिन हुआ कुछ नहीं. अबकी फिर नये निर्देश का कितना असर होता है यह तो आने वाला समय बतायेगा. लेकिन डीएम के आदेश से कई अधिकारियों के होश पुख्ता जरूर हो गये हैं.
अलौली सीओ को लगी फटकार
अलौली सीओ को लगी फटकार खगडि़या. समाहरणालय में बैठक के दौरान डीएम उस वक्त लाल हो गये जब अलौली सीओ ने कहा कि वह खगडि़या शहर मंे मकान भाड़ा पर लेकर रहते हैं. इतना सुनते ही डीएम साकेत कुमार ने सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि अब ये हीला-हवाई नहीं […]
