ओवरलोड के खिलाफ प्रशासन सख्त, दर्जनों ट्रक जब्त

ओवरलोड के खिलाफ प्रशासन सख्त, दर्जनों ट्रक जब्त फोटो है 6 मेंकैप्सन- ट्रक की जांच करते एसडीओ प्रतिनिधि, गोगरी. लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने एसडीओ के नेतृत्व में मंगलवार को महेशखूंट चौक के समीप एनएच 31 पर ओवरलोड वाहनों की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने नियमों का पालन नहीं करने […]

ओवरलोड के खिलाफ प्रशासन सख्त, दर्जनों ट्रक जब्त फोटो है 6 मेंकैप्सन- ट्रक की जांच करते एसडीओ प्रतिनिधि, गोगरी. लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने एसडीओ के नेतृत्व में मंगलवार को महेशखूंट चौक के समीप एनएच 31 पर ओवरलोड वाहनों की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने नियमों का पालन नहीं करने वाले दर्जनों ट्रक को जब्त किया. गोगरी एसडीओ संतोष कुमार और डीएसपी राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में महेशखूंट चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बालू से लदे ओवरलोडेड वाहन जिला की सीमा पर ही रूक गये. वहीं कुछ वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया. एसडीओ ने बताया कि ओवरलोड माल की ढुलाई करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अब लगातार वाहनों की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >