वितरण की आस में सड़ रहा आठ हजार राशन कार्ड

वितरण की आस में सड़ रहा आठ हजार राशन कार्ड प्रतिनिधि, परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में महीनों से राशन कार्ड से वंचित लोगों के लिये अब एक संतोषप्रद खबर यह है कि इनमें से कार्ड से वंचित अधिकांश लोगों को शीघ्र ही राशन कार्ड मिलने जा रहा है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय से मिली […]

वितरण की आस में सड़ रहा आठ हजार राशन कार्ड प्रतिनिधि, परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में महीनों से राशन कार्ड से वंचित लोगों के लिये अब एक संतोषप्रद खबर यह है कि इनमें से कार्ड से वंचित अधिकांश लोगों को शीघ्र ही राशन कार्ड मिलने जा रहा है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छूटे हुए अधिकतर लोगों का राशन कार्ड बनकर आ गया है. इसमें से अधिकतर को पंचायत सचिवों को हस्तगत भी करा दिया गया है. बीते वर्ष लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया था. उस वितरण के बाद यह बात उभरकर सामने आयी थी कि कुछ लोगों का नाम उसमें छूट गया था. बाद में सरकार के आदेशानुसार छूटे हुए लोगों को दावा आपत्ति देने का समय दिया गया था. उस समय हजारों लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराया था. हालांकि मिली जानकारी के अनुसार उस समय जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज कराया था उनमें से कई लोगों का राशन कार्ड इसबार भी नहीं आ सका है. अभी भी बहुत से लोग इस सुविधा से वंचित हैं. एमओ मनजीत महेश्वरी ने बताया कि इसबार माधवपुर पंचायत में 196 कवेला में 428 देवरी में 515 पिपरालतीफ में 693 बन्देहरा में 413 महदीपुर में 665 सौढ उत्तरी में 184 सौढ दक्षिणी में 147 खजरैठा में 864 कोलवारा में 314 कुल्हरिया में 166 भरसो में 129 बैसा में 195 टीमापुर लगार में 235 परबत्ता में 727 गोविन्दपुर में 318 दरियापुर भेलवा में 321 जोरावरपुर में 511 रामपुर उर्फ रहीमपुर में 373 तेमथा करारी में 190 खीराडीह में 152 तथा सियादतपुर अगुवानी पंचायत में 363 नये राशन कार्ड वितरण के लिये भेजे गये हैं. इनमें से कुछ पंचायतों ने अभी तक इन राशन कार्ड का वितरण शुरू भी नहीं किया है. हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका वितरण विधानसभा चुनाव से पूर्व ही किये जाने का आदेश दिया गया था. इन राशन कार्डों के बिना लाभुकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इन सब बातों से वितरण के लिये जिम्मेदार कर्मियों को कोई फर्क होता नहीं दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >