कोहरा बढ़ते ही बढ़ गयीं सड़क दुर्घटनाएं

खगड़िया : कोहरा बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रफ्तार भी बढ़ गयी है. लगभग 20 दिनों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है. दर्जनों लोग घायल हो चुकी है. इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं. सड़कों पर युवाओं द्वारा बाइक से लहेरिया काटी जा […]

खगड़िया : कोहरा बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रफ्तार भी बढ़ गयी है. लगभग 20 दिनों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है. दर्जनों लोग घायल हो चुकी है. इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं. सड़कों पर युवाओं द्वारा बाइक से लहेरिया काटी जा रही है.

पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग तथा ओवरलोडिंग रोकने के लिए कोशिश की जा रही है. इसके बावजूद भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. रविवार को गोगरी थाना क्षेत्र के कौआ कोल के समीप सड़क दुर्घटना में उसरी नया टोला निवासी मो मोजिवउद्दीन की मौत हो गयी. बाद में पुलिस ने वाहन चेकिंग कर छह वाहन को जब्त किया. 12 दिसंबर को बन्नीहॉट के समीप कोहरे के कारण एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >