बदमाशों ने मारी गोली

खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शनिवार की शाम 7.30 बजे अपराधियों ने एलजी कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट करने की कोशिश की. कर्मी द्वारा विरोध किये जाने पर अपराधियों ने उसे गोली मार कर घायल कर िदया. बेगूसराय जिले के बग्गा गांव निवासी प्रभात कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू कुमार परबत्ता से […]

खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शनिवार की शाम 7.30 बजे अपराधियों ने एलजी कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट करने की कोशिश की. कर्मी द्वारा विरोध किये जाने पर अपराधियों ने उसे गोली मार कर घायल कर िदया. बेगूसराय जिले के बग्गा गांव निवासी प्रभात कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू कुमार परबत्ता से खगड़िया लौट रहे थे.

वह अपनी बाइक पर पीछे एलजी कंपनी का एक एलइडी टीवी बांध रखे थे. मानसी और संसारपुर ढाला के बीच अपराधियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. प्रभात के बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली प्रभात कुमार के दायंे हाथ में लगी. गोली लगने के बावजूद प्रभात ने बाइक नहीं रोकी और भाग कर खगड़िया पहुंचे.

वहां उनके सहयोगियों ने सदर अस्पताल मे भरती कराया. चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया. घायल पिंटू ने बताया कि वह एलजी कंपनी की एलइडी टीवी लगाते हैं. चार साल से खगड़िया में (इंस्टालेशन)स्थापना का काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >