भू-माफियाओं पर लगाम लगायेगी जांच समिति राजस्व एव भूमि सुधार विभाग ने भेजा है आदेशआरटीआइ कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाईप्रतिनिधि, खगड़िया जिले में सक्रिय भू-माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक जांच समिति का गठन किया है. तीन सदस्यीय समिति में अपर समाहर्ता के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सदर और उपसमाहर्ता भूमि सुधार सदर को रखा गया है. विभाग के स्तर पर यह कार्रवाई आरटीआइ कार्यकर्ता अजिताभ सिन्हा की शिकायत पर सूचना आयोग के निर्देश के आलोक में की गयी है.इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के अपीलीय प्राधिकार सह संयुक्त निदेशक विनोद कुमार झा ने समाहर्ता को एक पत्र भेज कर विभाग के उक्त निर्णय से अवगत कराया है. पत्र के अनुसार राज्य सूचना आयोग ने 17 सितंबर, 2012 को पारित आदेश में विभाग के प्रधान सचिव को आदेश दिया था कि आवेदक की शिकायत को देखते हुए एक जांच समिति बना दें. जिले में भू-माफिया सक्रिय हैं और इसे रोकने के लिए कारगर उपाय करने का आदेश दिया था. इस बारे में आवेदक श्री सिन्हा ने बताया कि सूचना आयोग के 2012 के आदेश पर जब कोई कार्रवाई नही हुई, तो उन्होने पुन: विभाग को 2013 में प्रपत्र क भेजकर की गयी विभागीय कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था. पर, विभाग सोया रहा. जब पुन: सूचना आयोग द्वारा विभाग पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी हुआ, तो आनन फानन में यह निर्णय लिया गया है. उल्लेखनीय है कि जिला में श्यामलाल, अवध बिहारी, चुआ लाल जैसे दानवीर और कई मठ, मंदिरों के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है, जिस पर भू-माफियाओं का कब्जा है. दूसरी तरफ संस्कृत महाविद्यालय और श्याम लाल नेशनल स्कूल बदहाल है. जमीन के अभाव में नवोदय विद्यालय का भवन निर्माण रुका पड़ा है. शहर के उत्तरी इलाके में नगर परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव के बावजूद गर्ल्स हाइस्कूल को जमीन नहीं मिल रही है. महिला महाविद्यालय का छा़त्रावास नहीं बन पा रहा है.
भू-माफियाओं पर लगाम लगायेगी जांच समिति
भू-माफियाओं पर लगाम लगायेगी जांच समिति राजस्व एव भूमि सुधार विभाग ने भेजा है आदेशआरटीआइ कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाईप्रतिनिधि, खगड़िया जिले में सक्रिय भू-माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक जांच समिति का गठन किया है. तीन सदस्यीय समिति में अपर समाहर्ता के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सदर […]
