30 दिनों के अंदर करें शौचालय का नर्मिाण

30 दिनों के अंदर करें शौचालय का निर्माण फोटो है 7 मेंकैप्सन- शौचालय निर्माण के लिए निर्देश देते डीएम साकेत कुमार. प्रतिनिधि, खगड़ियानगर परिषद के सभा भवन में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए डीएम साकेत कुमार ने लाभार्थियों के बीच कार्यादेश देते हुए शौचालय निर्माण 30 दिनों के अंदर […]

30 दिनों के अंदर करें शौचालय का निर्माण फोटो है 7 मेंकैप्सन- शौचालय निर्माण के लिए निर्देश देते डीएम साकेत कुमार. प्रतिनिधि, खगड़ियानगर परिषद के सभा भवन में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए डीएम साकेत कुमार ने लाभार्थियों के बीच कार्यादेश देते हुए शौचालय निर्माण 30 दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया. नगर परिषद के द्वारा शिविर के माध्यम से दर्जनों लाभार्थियों ने इसका लाभ उठाया. नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने लाभार्थियों को कहा कि प्रथम किस्त में सात हजार पांच सौ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजी जायेगी. जबकि द्वितीय किस्त की राशि चार हजार पांच सौ रुपये का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थी के खाते भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि लाभार्थी शौचालय निर्माण 30 दिनों के अंदर ही कराये. सहायता राशि मिलने के बाद शौचालय निर्माण नहीं करने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही. साथ ही ऐसे लाभार्थी के विरुद्ध राशि की वसूली की जायेगी. उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थल पर ही लाभार्थी शौचालय का निर्माण कराये .वितरण के दौरान नगर परिषद कार्यालय पदाधिकारी पूनम कुमारी, उप सभापति राज कुमार फोगला, नगर परिषद के प्रबंधक रोशन कुमार सिंह ,वार्ड पार्षद रुस्तम अली, सविता देवी, विजय यादव, शाहबउद्दीन ,सपना कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >