निकाली गयी कलश शोभायात्रा

निकाली गयी कलश शोभायात्रा फोटो है 15 मेंकैप्सन- कलश यात्रा में शामिल युवतियां प्रतिनिधि, महेशखूंटथाना क्षेत्र के कार्तिक स्थान मंदिर परिसर में ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को नौ दिवसीय भागवत कथा को लेकर सैकड़ों महिला श्रद्धालुअों ने बन्नी गंगा घाट से कलश लेकर शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा को लोहिया चौक, आसारा रोड, महेशखूंट बाजार आदि का […]

निकाली गयी कलश शोभायात्रा फोटो है 15 मेंकैप्सन- कलश यात्रा में शामिल युवतियां प्रतिनिधि, महेशखूंटथाना क्षेत्र के कार्तिक स्थान मंदिर परिसर में ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को नौ दिवसीय भागवत कथा को लेकर सैकड़ों महिला श्रद्धालुअों ने बन्नी गंगा घाट से कलश लेकर शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा को लोहिया चौक, आसारा रोड, महेशखूंट बाजार आदि का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंची. हरिद्वार से आये कथावाचक सूरज दास महाराज ने भागवत कथा की शुरुआत की. कथा सुनने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. आयोजन कर्ता विनोद सिंह ने बताया कि 11 से 19 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन होगा. मौके पर अशोक कुमार सिंह, मुरारी यादव, संजय यादव, उमा शंकर गुप्ता, अवधेश भगत, उदय भगत आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >