आयकर देकर देश के विकास में बने भागीदार फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- संबोधित करते आयकर के अधिकारी व उपस्थित व्यवसायी प्रतिनिधि, खगड़ियामिल रोड स्थित श्रीनारायण विवाह भवन में आयकर विभाग बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को अग्रिम कर, कार आधार विस्तारीकरण एवं टीडीएस/टीसीएस पर जागरूकता कार्यशाला लगायी गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बेगूसराय के आयकर अधिकारी राज कुमार भारती एवं जिले के आयकर अधिकारी नितिन कुमार ने उपस्थित व्यवसायियों एवं करदाताओं को अपने आय की सही संगणना कर उस पर कर देयता की जानकारी दी. साथ ही समय पर अग्रिम कर देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी व्यवसायियों को आयकर का रिटर्न दाखिल करना चाहिए और सही-सही कर देना चाहिये, जिससे देश में विकास हो. आयकर निरीक्षक अमित कुमार सिन्हा ने टीडीएस/टीसीएस से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी. कार्यशाला को नीरज जायसवाल, अधिवक्ता सुरेश हिसारिया, अशोक सर्राफ, राजेंद्र सर्राफ, बजरंग लाल बजाज आदि ने भी संबोधित किया. संचालन आयकर निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा तथा शशि भूषण ने किया. धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षक मनीष कुमार ने किया. मौके पर आयकर विभाग के निरीक्षक गजेंद्र कुमार, कर सहायक निर्मल चंद्र प्रसाद एवं संजीत साहू आदि लोग उपस्थित थे.
आयकर देकर देश के विकास में बने भागीदार
आयकर देकर देश के विकास में बने भागीदार फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- संबोधित करते आयकर के अधिकारी व उपस्थित व्यवसायी प्रतिनिधि, खगड़ियामिल रोड स्थित श्रीनारायण विवाह भवन में आयकर विभाग बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को अग्रिम कर, कार आधार विस्तारीकरण एवं टीडीएस/टीसीएस पर जागरूकता कार्यशाला लगायी गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बेगूसराय के […]
