आज से होगा तरंग का आयोजन , वद्यिालयों में होगी प्रतियोगिता

आज से होगा तरंग का आयोजन , विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता परबत्ता. प्रखंड में आज से शिक्षा विभाग द्वारा बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट तरंग 2016 का आयोजन किया जायेगा. इसमें कक्षा छह से आठ वर्ग के नामांकित बच्चों का चयन किया जाना है. इसमें सौ मीटर,चार सौ मीटर, सौ गुणा चार मीटर रिले दौड़,लम्बी […]

आज से होगा तरंग का आयोजन , विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता परबत्ता. प्रखंड में आज से शिक्षा विभाग द्वारा बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट तरंग 2016 का आयोजन किया जायेगा. इसमें कक्षा छह से आठ वर्ग के नामांकित बच्चों का चयन किया जाना है. इसमें सौ मीटर,चार सौ मीटर, सौ गुणा चार मीटर रिले दौड़,लम्बी कूद,उंची कूद, कबड्डी,बॉलीबाल,पेंटिंग, सुगम संगीत, वर्ड कंपीटीशन,कविता लेखन तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 13 दिसंबर तक,संकुल स्तर पर 15 से 19 दिसंबर तथा प्रखंड स्तर पर 4 से 9 जनवरी तक किया जायेगा. जबकि 18 से 24 जनवरी तक जिला स्तर पर इसका आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >