डीएम के आदेश को आयुक्त ने किया निरस्त

डीएम के आदेश को आयुक्त ने किया निरस्त खगड़िया. सेवा समाप्त किये गये कार्यपालक सहायक देवन तथा सुजीत कुमार की पुन: बहाली होगी. इन दोनों कार्यपालकों के नियोजन को पूर्व डीएम ने रद्द कर दिया था. पर, प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम के उस आदेश को निरस्त कर दिया है. उक्त दोनों कार्यपालक सहायकों ने डीएम […]

डीएम के आदेश को आयुक्त ने किया निरस्त खगड़िया. सेवा समाप्त किये गये कार्यपालक सहायक देवन तथा सुजीत कुमार की पुन: बहाली होगी. इन दोनों कार्यपालकों के नियोजन को पूर्व डीएम ने रद्द कर दिया था. पर, प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम के उस आदेश को निरस्त कर दिया है. उक्त दोनों कार्यपालक सहायकों ने डीएम के आदेश के विरुद्ध प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष अपील दायर की थी. सदर अंचल कार्यालय में ये दोनों कार्यपालक सहायक तैनात थे, तभी इनकी सेवा को डीएम ने एसडीओ की अनुशंसा पर समाप्त कर दिया था. एसडीओ ने इन दोनों कार्यपालक सहायकों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए इनकी सेवा समाप्त करने की अनुशंसा की थी. इन दोनों कार्यपालक सहायकों ने भी तत्कालीन एसडीओ सुनील पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >