खाड़ो नदी से सुरक्षा बांध को खतरा

खाड़ो नदी से सुरक्षा बांध को खतरा कुनौली. नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाली खाड़ो नदी की धारा से सीमा पर शांति वन स्थित सुरक्षा बांध में कटाव हो रहा है. समय रहते यदि इस तटबंध को पाटा नहीं गया, तो भारतीय प्रभाग के किसानों की हजारों एकड़ भूमि प्रभावित हो जायेगी. इससे भारत […]

खाड़ो नदी से सुरक्षा बांध को खतरा कुनौली. नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाली खाड़ो नदी की धारा से सीमा पर शांति वन स्थित सुरक्षा बांध में कटाव हो रहा है. समय रहते यदि इस तटबंध को पाटा नहीं गया, तो भारतीय प्रभाग के किसानों की हजारों एकड़ भूमि प्रभावित हो जायेगी. इससे भारत के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ज्ञात हो कि इस नदी का मुहाना वहीं से दूसरी दिशा की तरफ मुड़ा है. इसके कारण यहां नदी की धारा से धीरे-धीरे कटाव हो रहा है. पूर्व में यह नदी भारतीय प्रभाग से लगभग बीस फीट दूरी पर थी. पर, लगातार जारी कटाव से यह नदी भारत के तरफ मुड़ रही है. इससे भारत के किसान सशंकित हैं. नदी के कटाव के कारण वहां स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी को भी नदी की धार में समाहित होने का आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >