नदी के बीच दो नावें टकरायीं

सवार आधे दर्जन को लगी चोट, बाल-बाल बचे लोग, कोहरे के कारण हुई दुर्घटना बेलदौर : कोसी की लाइफलाइन क्षतिग्रस्त डुमरी पुल के समीप लोग जान संकट मंे डालकर नाव से नदी पार कर रहे हैं. बुधवार को कुहासे के कारण नदी के बीच दो नाव की हुई आपस मंे भिड़ंत के दौरान दोनों नाव […]

सवार आधे दर्जन को लगी चोट, बाल-बाल बचे लोग, कोहरे के कारण हुई दुर्घटना
बेलदौर : कोसी की लाइफलाइन क्षतिग्रस्त डुमरी पुल के समीप लोग जान संकट मंे डालकर नाव से नदी पार कर रहे हैं. बुधवार को कुहासे के कारण नदी के बीच दो नाव की हुई आपस मंे भिड़ंत के दौरान दोनों नाव पर सवार लोगों के बीच हड़कंप मच गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गिरो सहनी के नाव का बीच का काफी हिस्सा चूरचूर हो गया. नाविकों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.
हालांकि दोनों नाव पर सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गये. घायलों ने इसकी सूचना परिजनों समेत जिला प्रशासन को दी, ताकि कुहासे के दौरान आवश्यक ऐहतियात बरतते हुऐ सुरक्षित नौका परिचालन सुनिश्चित कराया जा सके. मामले की सूचना पाकर सीओ विकास कुमार ने उसराहा घाट जाकर मामले की जानकारी ली. साथ ही नाविकों को आवश्यक ऐहतियात बरतने व क्षमता से कम लोग व बाइक नाव पर लोड करने की हिदायत दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >