गोगरी जमालपुर ने का शील्ड पर कब्जामानसी. रेलवे मैदान में चल रहे चैलेंजर्स क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल में गोगरी जमालपुर की टीम ने धर्मचक क्रिकेट टीम को एक बेहद ही कड़े मुकाबले में 3 विकेटों से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया. टॉस जीत कर धर्मचक ने निर्धारित 16 ओवरों में रौशन के 34 रनों के सहयोग से अपने सभी विकेट खोकर 83 रन ही बनाये. जवाब में उतरे गोगरी जमालपुर टीम के खिलाड़ियों ने राहुल के 27 व चंदन के 24 रनों के सहयोग से मैच को 10 ओवर में ही जीत लिया. जमालपुर के मौसम को सात विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच और कप्तान चंदन को मैन ऑफ द सिरीज दिया गया. विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक कुमार विद्यार्थी व पंकज कुमार ने पारितोषिक दिया. मैच के स्कोरर प्रशांत रौशन, मनीष संजीव थे. अंपायर रवि व श्रवण थे. टूर्नामेंट के सफल संचालन में रणजीत बजरंगी, अमन, जयकिशन, गुलशन, रणवीर राकेश आदि की प्रमुख भूमिका थी.
गोगरी जमालपुर ने का शील्ड पर कब्जा
गोगरी जमालपुर ने का शील्ड पर कब्जामानसी. रेलवे मैदान में चल रहे चैलेंजर्स क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल में गोगरी जमालपुर की टीम ने धर्मचक क्रिकेट टीम को एक बेहद ही कड़े मुकाबले में 3 विकेटों से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया. टॉस जीत कर धर्मचक ने निर्धारित 16 ओवरों में रौशन के 34 रनों […]
