बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के गोशाला रोड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर से ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दो अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने लोकनाथ शर्मा के लिखित शिकायत पर दोनों पकड़े गए अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार के देर संध्या में दबोचे गए अपराधियों ने सूचक के पुत्र के मोबाईल पर कॉल कर उसे धमकाया एवं उसे मिलने के लिए बुलाया था. अपराधियों के द्वारा दिए गए लोकेशन की ओर लोकनाथ शर्मा अपने तीन सहयोगियों के साथ चला एवं जैसे ही कॉल करने वाले अपराधी मिले वैसे ही तीनों ने उसकी पहचान कर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया.
इस क्रम में सकरोहर पंचायत के कुरहाबास निवासी विक्रम कुमार के कमर से एक देशी लोडेट कट्टा की बरामदगी कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी. मुखिया ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया.
पुलिस ने दोनों अपराधियों को अपने कब्जे में लिया. पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में कई जानकारी पुलिस को मिली. अपराधियों की पहचान दिघौन गांव के मो. मोहित कुरहा बासा के विक्रम कुमार के रुप में की गई है. पकड़े गए अपराधियों ने अपने कुछ सहयोगियों के नाम भी पुलिस को बताया. जिसमें बेलदौर के रंधीर कुमार, दिघौन के मो. फैजान एवं रजिक आलम का नाम शामिल है.
