एसपी ने किया थाना का निरीक्षण, दिए कई नर्दिेश

एसपी ने किया थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश फोटो है 12 में कैप्सन- निरीक्षण करते एसपी बेलदौर. एसपी अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना पहुंचकर थाने का वार्षिक क्रिया कलापों का निरीक्षण किया. इस क्रम में एसपी ने थानेदार को भूमि से संबंधित उत्पन्न विवाद को गंभीरता से लेने की सलाह देते हुए […]

एसपी ने किया थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश फोटो है 12 में कैप्सन- निरीक्षण करते एसपी बेलदौर. एसपी अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना पहुंचकर थाने का वार्षिक क्रिया कलापों का निरीक्षण किया. इस क्रम में एसपी ने थानेदार को भूमि से संबंधित उत्पन्न विवाद को गंभीरता से लेने की सलाह देते हुए प्राथमिकता के आधार पर इसे निबटाने का निर्देश दिया. खासकर किसानों से रंगदारी मांगने की घटना को प्राथमिकता सूची पर रखने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि थाना का वार्षिक निरीक्षण इसके पूर्व एसपी दीपक वर्णवाल के द्वारा किया गया था. एसपी श्री सिंह ने निरीक्षण के क्रम में पेंडिंग मामलों को द्रुत गति से निबटाने का निर्देश दिया. वहीं अपराध नियंत्रण को लेकर दागियों के सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने दो वर्षो से एक ही जगह पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों को चिन्हित कर इसकी जानकारी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. इस मौके पर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार, एसआई राजकुमार साह, एएसआई संजय कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह सहित थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >