मध्य वद्यिालय ठुठी मोहनपुर के विरुद्ध ग्रामीणों ने की बैठक

मध्य विद्यालय ठुठी मोहनपुर के विरुद्ध ग्रामीणों ने की बैठक चौथम. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ठुठी मोहनपुर में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की. बैठक में ठुठी मोहनपुर पंचायत के शर्मा टोला स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के साथ खिलबाड़ किया जा रहा […]

मध्य विद्यालय ठुठी मोहनपुर के विरुद्ध ग्रामीणों ने की बैठक चौथम. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ठुठी मोहनपुर में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की. बैठक में ठुठी मोहनपुर पंचायत के शर्मा टोला स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है. विद्यालय में मध्याह्न भोजन महीनों से बंद है. छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है. शिक्षा समिति एवं अभिभावकों के द्वारा किये गये सोशल ऑडिट के तहत पोशाक राशि का वितरण में 1 लाख 47 हजार राशि की निकासी प्रधानाध्यापक द्वारा कर लिया गया. विद्यालय में नामांकित बच्चे 357 में से 250 बच्चों के लिए राशि आवंटित हुआ था. बैठक में मुखिया शोभा देवी, शिक्षा समिति अध्यक्ष संजु देवी, सचिव कुंती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. शिकायत से संबंधित एक आवेदन डीएम को भी भेजी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >