फेलोशिप बंद करने के फैसले का विरोध

फेलोशिप बंद करने के फैसले का विरोधकेडीएस कॉलेज के सामने छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शनफोटो है 2 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते छात्र. प्रतिनिधि, गोगरीछात्रों की विभिन्न मांगों तथा ऑक्यूपाई यूजीसी आंदोलन के समर्थन में नौजवान संघर्ष सभा तथा प्रगतिशील छात्र मोरचा ने केडीएस कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन किया. नौजवान संघर्ष सभा के नवीन कुमार ने सभा […]

फेलोशिप बंद करने के फैसले का विरोधकेडीएस कॉलेज के सामने छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शनफोटो है 2 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते छात्र. प्रतिनिधि, गोगरीछात्रों की विभिन्न मांगों तथा ऑक्यूपाई यूजीसी आंदोलन के समर्थन में नौजवान संघर्ष सभा तथा प्रगतिशील छात्र मोरचा ने केडीएस कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन किया. नौजवान संघर्ष सभा के नवीन कुमार ने सभा में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली गरीबों व मध्यम वर्गीय छात्रों के लिए धीरे- धीरे उच्च शिक्षा पाने का मार्ग दुर्लभ कर रही है. उच्च शिक्षा में मिलने वाले फेलोशिप को बंद करने का फैसला किया गया है. इसका देश भर में विरोध किया जा रहा है. पिछले दो माह से दिल्ली में ऑक्यूपाई यूजीसी आंदोलन चल रहा है. पर, सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही है. डब्ल्यूटीओ के नीतियों के दबाव में केंद्र व राज्य सरकार लगातार प्राइवेट महाविद्यालय द्वारा शिक्षा का सहारा लेकर छात्रों का दोहन करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व सुशासन की सरकार ने पीजी के शुल्क में तीन गुना वृद्धि की, जिसका राज्य भर के कॉलेजों में छात्रों ने विरोध किया. मौके पर संदीप कुमार, रौशन कुमार, मुरारी कुमार, हिमांशु कुमार, अमित कुमार, गोविंद कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >