पीएचसी में डॉक्टर व एएनएम मिले गायब फोटो है. 7 में कैप्सन. निरीक्षण करते सिविल सर्जन. सिविल सर्जन ने निरीक्षण में गायब चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियाें की काटी हाजिरी अचानक सीएस के औचक निरीक्षण से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप प्रतिनिधि, अलौलीप्रतिदिन की भांति सोमवार को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली से चिकित्सक ड्यूटी छोड़ फरार थे. सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से फरार चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी पर लाल निशान लगा दिया. सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह ने सोमवार को अस्पताल परिसर में 42 बिंदुओं पर जांच के क्रम में उक्त बातों का निर्देश दिया. सीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर एवं बहादुरपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की जांच में भी चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले. अलौली में डॉ जितेंद्र कुमार , डॉ मुकेश कुमार, डॉ गुप्ता, एएनएम इंदू कुमारी, सीमा कुमारी, कर्मी इंदूदेव ठाकुर अनुपस्थित मिले. मौके पर सीएस श्री सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन ड्यूटी रोस्टर का परिवर्तन नहीं होगा.
पीएचसी में डॉक्टर व एएनएम मिले गायब
पीएचसी में डॉक्टर व एएनएम मिले गायब फोटो है. 7 में कैप्सन. निरीक्षण करते सिविल सर्जन. सिविल सर्जन ने निरीक्षण में गायब चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियाें की काटी हाजिरी अचानक सीएस के औचक निरीक्षण से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप प्रतिनिधि, अलौलीप्रतिदिन की भांति सोमवार को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली से चिकित्सक ड्यूटी छोड़ फरार थे. […]
