बामनबाड़ा नाटक का मंचन 25 को

बामनबाड़ा नाटक का मंचन 25 को खगड़िया. टाउन हॉल के सभागार में सामाजिक नाटक बामनबाड़ा नाटक का मंचन 25 दिसंबर को किया जायेगा. नाट्य एसोसिएशन व एसएसपी फिल्मस की निर्देशक श्वेता भारती ने बताया कि जिले में विलुप्त हो रही नाटक परंपरा को शुरू किया जा रहा है. नृत्य निर्देशक मणिशंकर प्रसाद ने बताया कि […]

बामनबाड़ा नाटक का मंचन 25 को खगड़िया. टाउन हॉल के सभागार में सामाजिक नाटक बामनबाड़ा नाटक का मंचन 25 दिसंबर को किया जायेगा. नाट्य एसोसिएशन व एसएसपी फिल्मस की निर्देशक श्वेता भारती ने बताया कि जिले में विलुप्त हो रही नाटक परंपरा को शुरू किया जा रहा है. नृत्य निर्देशक मणिशंकर प्रसाद ने बताया कि मशहूर लेखक रामनाथ चौहान के मराठी नाटक बामनबाड़ा का मंचन किया जायेगा. इसमें भोजपुरी फिल्म अभिनेता विनीत देव जिमी, संगीत शिक्षिका चंपा राय, नविता मोरिया, कवि कैलाश झा किंकर, शेखर सुमन, अमित कुमार, पुष्पा राज, गुलशन कुमार आदि कलाकार भाग लेंगे. नाटक निर्देशन जेएनयू रंगकर्मी रवि भारद्वाज करेंगे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >