बिहार तक पहुंची आइएसआइएस की धमक!

खगड़िया :दुनिया के खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस की धमक बिहार तक पहुंच गयी है. गृह मंत्रालय ने बिहार के गृह सचिव को पत्र भेज कर धरातल पर इसके प्रभाव का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है. इसमें इस संगठन से जुड़े व्यक्तियों या ऐसे व्यक्ति जो इसके प्रभाव में आ सकते हैं, के संबंध […]

खगड़िया :दुनिया के खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस की धमक बिहार तक पहुंच गयी है. गृह मंत्रालय ने बिहार के गृह सचिव को पत्र भेज कर धरातल पर इसके प्रभाव का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है. इसमें इस संगठन से जुड़े व्यक्तियों या ऐसे व्यक्ति जो इसके प्रभाव में आ सकते हैं, के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन की मांग शामिल है.

गृह मंत्रालय के पत्र के आलोक में आइएसआइएस/आइएसआइएल नामक आतंकी संगठन का बिहार कनेक्शन खंगालने में बिहार की पुलिस जुट गयी है. बिहार सरकार के विशेष शाखा (आतंकवाद ) के एसपी (जी) ने सभी जिलों के एसपी/रेल एसपी को पत्र भेज कर सात के दिनों अंदर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.

सभी जिलों के एसएसपी/एसपी/रेल एसपी सहित विशेष शाखा को भेजे गये पत्र में अपने-अपने क्षेत्र या जिला अंतर्गत सूचना संकलन के आधार पर आइएसआइएस/आइएसआइएल का कट्टरता के धरातल पर आकलन करते हुए इस आतंकी संगठन से जुड़ी जानकारी की विस्तृत जानकारी जुटाने को कहा गया है.

इसके अलावा आइएसआइएस/आइएसआइएल के व्यावहारिक आकलन, प्रस्तावित कार्रवाई एवं मानक पद्धति के निर्माण के लिए आइजी(एटीएस) को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी दुनिया में इस आतंकी समूह के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय पूर्व तैयारी में जुटा है, ताकि आतंकवादियों के खतरनाक मंसूबे को नाकामयाब किया जा सके.

इसके लिये बिहार के अलावा आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िसा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गृह सचिव को गृह मंत्रालय ने पत्र भेज कर इस आतंकी संगठन के धरातल पर प्रभाव की जानकारी की रिपोर्ट मांगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >