सड़क दुर्घटना में एक की मौत खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के समीप एनएच 31 पर एक ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना के बाद शव दोपहर तक क्षत विक्षत स्थिति में एनएच 31 पर बिखरा रहा. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के पहल पर पुलिस ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि एक विक्षिप्त व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
सड़क दुर्घटना में एक की मौत खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के समीप एनएच 31 पर एक ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना के बाद शव दोपहर तक क्षत विक्षत स्थिति में एनएच 31 पर बिखरा रहा. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के पहल […]
