शराब बंदी का ग्रामीणों ने किया स्वागत प्रतिनिधि, गोगरी. राज्य सरकार द्वारा अगले वित्तीय वर्ष से पूर्ण शराब बंदी की घोषणा किये जाने का बासुदेवपुर पंचायत के ग्रामीणों ने स्वागत किया है. बासुदेवपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत योग्य है. मुख्यमंत्री ने चुनाव के पूर्व किया गया वादा को पूरा किया है. इस निर्णय से समाज के हर तबके में हर्ष का माहौल है. ग्रामीण मुकेश कुमार मिश्र, संजय कुमार, सजन कुमार मिश्र, फंटूस कुमार, गौतम कुमार, दिनेश कुमार आदि ने शराब बंदी की घोषणा का स्वागत किया है. चुनाव के दौरान महिलाओं से किये अपने वायदे पूरा कर बिहार में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा किये जाने से महिलाओं में खुशी है. ग्रामीण समाजसेवी अन्नू देवी, मुखिया कंचन देवी आदि ने इस फैसले की सराहना की है.
शराब बंदी का ग्रामीणों ने किया स्वागत
शराब बंदी का ग्रामीणों ने किया स्वागत प्रतिनिधि, गोगरी. राज्य सरकार द्वारा अगले वित्तीय वर्ष से पूर्ण शराब बंदी की घोषणा किये जाने का बासुदेवपुर पंचायत के ग्रामीणों ने स्वागत किया है. बासुदेवपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत योग्य है. मुख्यमंत्री ने चुनाव के पूर्व किया गया […]
