मानसी बस पड़ाव पर यात्री शेड निर्माण की मांग मानसी. प्रखंड के एनएच 31 स्थित बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यात्री शेड के अभाव में लोगों को घंटों खड़े रहकर बरसात, धूप में बस का इंतजार करना पड़ता है. वर्षों पूर्व बने यात्री शेड जर्जर होकर गिर गये. यात्री शेड गिरे हुए भी लगभग चार साल होने को हैं. तब से अभी तक शेड का निर्माण नहीं किया गया है. यात्रियों को बस का इंतजार पेड़ के नीचे रहकर करना पड़ता है. पेड़ के नीचे रहने पर कभी-कभी पक्षियों के बीट से यात्रियों के कपड़े भी गंदे हो जाते हैं. इसके अलावे समुचित रोशनी की भी व्यवस्था नहीं हैं. रात में बस पड़ाव पर उतरने पर अंधेरा रहता है. स्थानीय नागरिक मनीष चन्द्रवंशी, अखिलेश्वर कुमार, पुनीत राय, श्याम भारती, पिंटू सिंह, सिन्टू कुमार, मोती राम सहित दर्जनों लोगों ने यात्री पड़ाव पर शेड एवं रोशनी की व्यवस्था की मांग की है.
मानसी बस पड़ाव पर यात्री शेड नर्मिाण की मांग
मानसी बस पड़ाव पर यात्री शेड निर्माण की मांग मानसी. प्रखंड के एनएच 31 स्थित बस पड़ाव पर यात्री शेड नहीं रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यात्री शेड के अभाव में लोगों को घंटों खड़े रहकर बरसात, धूप में बस का इंतजार करना पड़ता है. वर्षों पूर्व बने यात्री […]
