मुखिया संघ ने की घटना की निंदा

मुखिया संघ ने की घटना की निंदा फोटो है 3 मेंकैप्सन- बैठक में उपस्थित मुखिया संघ के सदस्य खगड़िया. मुखिया संघ से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की. बैठक में बीते मंगलवार को संसारपुर रेलवे ढाला पर हुई दुर्घटना में एक बच्चे की […]

मुखिया संघ ने की घटना की निंदा फोटो है 3 मेंकैप्सन- बैठक में उपस्थित मुखिया संघ के सदस्य खगड़िया. मुखिया संघ से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की. बैठक में बीते मंगलवार को संसारपुर रेलवे ढाला पर हुई दुर्घटना में एक बच्चे की मौत तथा एक ही परिवार के तीन लोग घायल होने पर मुखिया संघ ने पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी. श्री सिंह ने कहा कि रेलवे ढाला के गेट मेन की गलती के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी. इस पर परदा डालने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है. जो न्यायहित में नहीं है. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों के ऊपर दर्ज मामले को अगर 15 दिनों के अंदर वापस नहीं लिया गया तो संघ रेलवे के विरोध में आंदोलन करने को बाध्य होगा. जबकि उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के सभागार में बैठक किया जायेगा. जिसमें जिले के सभी मुखिया को भाग लेने की अपील की गयी. बैठक में संघ के महासचिव जगदीश पंडित, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सरंक्षण राज किशोर यादव, अमोद यादव, नवीन कुमार, सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >