अनुमंडलवार होगा चेक का वितरण
खगडि़या : इंटर स्तरीय मेधा छात्रवृति का वितरण अनुमंडलवार शिविर के माध्यम से दिया जायेगा. जिला कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार मिश्र ने बताया कि इंटर प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण एससीएसटी के छात्र छात्राओं को अनुमंडल स्तर पर शिविर लगा कर छात्रवृति की राशि का भुगतान किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इसके विभाग को 17 लाख 70 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. जिसके लिए खगडि़या में 7 दिसंबर से 12 दिसंबर तक गोगरी अनुमंडल के लिए 13 दिसंबर से 17 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है.
