ग्राम सभा में विभन्नि योजनाओं का चयन

ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं का चयन मानसी. प्रखंड के अमनी पंचायत भवन में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने किया. ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. विभिन्न वार्डो से वार्ड सभा के द्वारा चयनित योजनाओं का चयन किया गया. मुखिया […]

ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं का चयन मानसी. प्रखंड के अमनी पंचायत भवन में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने किया. ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. विभिन्न वार्डो से वार्ड सभा के द्वारा चयनित योजनाओं का चयन किया गया. मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर योजना पेश किया. गांव को निर्मल ग्राम बनाने के लिए स्वच्छता पर बल दिया गया. उन्होंने ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं पीएचइडी के सहयोग से 1800 सौ परिवार में 1100 को शौचालय का निर्माण कार्य किया गया. शेष तीन सौ परिवारों के लिए शौचालय निर्माण के लिए राशि की मांग की गयी है. स्वच्छता को लेकर खुले में शौच पूर्णरूप से प्रतिबंध है. श्री सिंह ने कहा कि ग्राम सभा में 13 वित्त योजना से पांच, बीआरजीएफ से दो, चतृर्थ वित से 10, मनरेगा से 10, चौदहवें वित्त योजना से विभिन्न वार्डों में 70 चापाकल का चयन किया गया. मौके पर पंचायत सचिव कृष्ण नंदन गुप्ता, कृषि सलाहकार शंभु ठाकुर, विकास मित्र किशोर सदा, सरपंच राम प्रवेश यादव, पूर्व सरपंच विजय कुमार सिंह, उपमुखिया सुनील कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य उदय सदा, बहादुर मुनि, रामचन्द्र पंडित, हीरामणि देवी, सुनिता देवी, अनीता देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >