रबी फसल के लिए गहराया संकट

रबी फसल के लिए गहराया संकटगोगरी. बारिश औसत से कम होने की वजह से खेतों में नमी नहीं है. जिस कारण पटवन कर खेती करना किसानों की मजबूरी बन गयी है. सरकार की ओर से किसानों की स्थिति बेहतर बनाने को लेकर चाहे जो भी दावे कर ले लेकिन सिंचाई की सुविधा से किसान बंचित […]

रबी फसल के लिए गहराया संकटगोगरी. बारिश औसत से कम होने की वजह से खेतों में नमी नहीं है. जिस कारण पटवन कर खेती करना किसानों की मजबूरी बन गयी है. सरकार की ओर से किसानों की स्थिति बेहतर बनाने को लेकर चाहे जो भी दावे कर ले लेकिन सिंचाई की सुविधा से किसान बंचित है. प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़ी सिंचाई के सभी नलकूप कृषि क्रांति पर पानी फेर रहा है. प्रखंड कृषि विभाग की ओर से विभाग को सूचना देने के बाद भी 20 वर्षों से सभी नलकूप मृतप्राय है. अनुमंडल सिंचाई कार्यालय के अनुसार गोगरी व चौथम प्रखंड में कुल 72 नलकूप हैं. जिसमें 19 चालू है और 53 खराब है. गोगरी प्रखंड में 12 और चौथम प्रखंड में प्रखंड में सात नलकूप ही चालू हैं. बाकी छोटी मोटी गड़बडी के कारण पूरी तरह से ठप है. इससे फसलों की सिंचाई किसानों के लिए गंभीर चुनौती है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के हजारों एकड़ कृषि योग्य एकड़ भूमि है. यहां किसानों के सामने सिंचाई एक गंभीर समस्या बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >