निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, शिक्षकों से स्पष्टीकरण

परबत्ता : प्रखंड के महद्दीपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय महद्दीपुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सहित छह अन्य शिक्षकों से प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुंदन ने स्पष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने विद्यालय के शिक्षक संजय भारती, कविता सिन्हा, नवकांत झा, पंचदेव यादव तथा जीनत बानो से चार जुलाई को 12 बज कर 20 मिनट पर विद्यालय […]

परबत्ता : प्रखंड के महद्दीपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय महद्दीपुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सहित छह अन्य शिक्षकों से प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुंदन ने स्पष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने विद्यालय के शिक्षक संजय भारती, कविता सिन्हा, नवकांत झा, पंचदेव यादव तथा जीनत बानो से चार जुलाई को 12 बज कर 20 मिनट पर विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है.

इसके अलावा प्रधानाध्यापक से इस बात का भी स्पष्टीकरण मांगा है की उस दिन के मध्याह्न भोजन पंजी में 651 छात्र- छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गयी थी. जबकि निरीक्षण के समय एक भी छात्र विद्यालय में उपस्थित नहीं थे. इसके अलावा प्रधान से रोकड़ बही, पासबुक, कैशबुक, स्टॉक पंजी आदि मांगे जाने पर बहाना कर नहीं देने का आरोप लगाते हुए 24 घंटों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >