20 से 22 घंटे बिजली मिलने का दावा हुआ खोखला

बिजली आती भी है, तो लो वोल्टेज से जूझते हैं उपभोक्ता प्रतिनिधि, गोगरीएक पखवारे से बिजली की आंख मिचौनी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शहर के अधिकतर हिस्सों को बमुश्किल 24 घंटे में आठ घंटे ही बिजली मिल रही है. वहीं पिछले दो दिनों से बिजली मात्र दो घंटे भी नहीं मिली […]

बिजली आती भी है, तो लो वोल्टेज से जूझते हैं उपभोक्ता प्रतिनिधि, गोगरीएक पखवारे से बिजली की आंख मिचौनी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शहर के अधिकतर हिस्सों को बमुश्किल 24 घंटे में आठ घंटे ही बिजली मिल रही है. वहीं पिछले दो दिनों से बिजली मात्र दो घंटे भी नहीं मिली है. पिछले एक पखवारे से जमालपुर बाजार के बिजली उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं. बुधवार की रात शहर की आधी आबादी बिजली के बिना रात भर परेशान रही. एक ओर जहां लोग भीषण गरमी की मार से त्रस्त हैं, वहीं बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अनुमंडल के जमालपुर, गोगरी, मड़ैया परबत्ता, महेशखूंट, गौछारी, खटहा, मुश्कीपुर, शिरनियां आदि दर्जनों स्थानों में बिजली के लिए हाहाकार मचा है. लोग बिजली के कटे रहने पर रतजगा कर रहे हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो बिजली के नहीं रहने से बैटरी, इंवर्टर, फ्रिज शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार मानसी व मदारपुर में कुछ तकनीकी खराबी आने से यह समस्या बनी है.20 से 22 घंटे बिजली का दावा हवा-हवाईविद्युत विभाग ने जिला प्रशासन से दावा किया था कि शहरवासियों को हर दिन 20 से 22 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. डीएम ने भी 22 घंटे बिजली की देने का निर्देश दिया था. विभाग का यह दावा पिछले एक पखवारे से हवा-हवाई साबित हो रहा है. यहां पर मुश्किल से विगत दो दिनों से दो घंटे ही बिजली मिल रही है. हालांकि विभागीय सूत्रों की मानें तो पावर आवश्यकतानुसार मिल रहा है. पर, आये दिन पावर सब स्टेशन में तकनीकी गड़बड़ी व कहीं-कहीं लाइन में गड़बड़ी के कारण आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है. इस कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >