फोटो है.10 मेंकैप्सन: प्रेस कॉफ्रेंस करते युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह .प्रतिनिधि, खगडि़याबलुवाही स्थित जन अधिकार पार्टी के कार्यालय में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि किशनगंज में पुलिस ने छात्र सिंकू राज भारद्वाज की बेरहमी से पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. छात्र हत्या के विरोध में 11 जुलाई को खगडि़या बंद किया जायेगा. जनसंगठन प्रभारी व सह प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि राज्य में पुलिसिया गुंडा राज कायम है. इसके विरोध में जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव ने 11 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया है. उन्होंने जिले के सभी दुकानदार, किसान मजदूर भाइयों से अपील की है कि खगडि़या बंद करने में सहयोग दें. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का प्रशासन पर अंकुश नहीं है. गरीब एवं आम जनता को कुचला जा रहा है. 10 जुलाई को संध्या में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. मौके पर संगठन प्रभारी सह नगर पार्षद शिवराज यादव, आमिर खान, आदिल हुसैन, राजीव यादव, अनित तिवारी आदि उपस्थित थे.
छात्र की हत्या के विरोध में 11 को बंद कराएंगे शहर
फोटो है.10 मेंकैप्सन: प्रेस कॉफ्रेंस करते युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह .प्रतिनिधि, खगडि़याबलुवाही स्थित जन अधिकार पार्टी के कार्यालय में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि किशनगंज में पुलिस ने छात्र सिंकू राज भारद्वाज की बेरहमी से पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. छात्र हत्या के […]
